लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डंडे लेकर खड़े हुए भाजपाई

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 5, 2019 05:03 IST

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इन दिनों सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर दिए बयान के विरोध में पदयात्रा निकाल रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर दिए बयान के बाद भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने माफी मांग ली, यह विवाद थमने के बजाय ज्यादा गर्मा गया है

लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर दिए बयान के बाद भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने माफी मांग ली, मगर यह विवाद थमने के बजाय ज्यादा गर्मा गया है. कांग्रेस इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और प्रज्ञा से इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी विरोध के चलते आज कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर घेराव करने वाले थे, इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ता भी वहां डंडे लेकर खड़े हो गए.

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इन दिनों सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर दिए बयान के विरोध में पदयात्रा निकाल रहे हैं. वे इस पदयात्रा के तहत आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपने वाले थे. इस ज्ञापन में मसूद ने प्रज्ञा सिंह से इस्तीफा की मांग की है. इस बात की जानकारी जब भाजपा को लगी तो हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे.

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंच गई. महिला मोर्चा की सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में डंडे लिए हुए रखे थे. भाजपा कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल देखकर पुलिस बल भी तैनात किया गया. इस दौरान आरिफ मसूद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन खत्म कर दिया.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया