लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:33 IST

Open in App

पटना, 17 जुलाई पेट्रोल, डीजल, खाना पकाने वाले गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढोत्तरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज यहां एक साइकिल रैली निकाली ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास एवं दल के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बोरिंग रोड चौराहा से गांधी मैदान तक साइिकल रैली निकाली ।

इस रैली में इन दोनों नेताओं के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद, निखिल कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह, अजीत कुमार शर्मा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।

प्रदेश में कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल पेट्रोलियम एवं अन्य पदार्थों की कीमतों में हुयी बढ़ोत्तरी के खिलाफ 18 जुलाई को प्रदेश के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन करेगा।

राजद के अलावा काग्रेस और वाम दल विपक्षी गठबंधन में शामिल हैं ।

इसके बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पार्टी राजद के 18 जुलाई के धरने को नैतिक समर्थन देगी ।

कुछ प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की । कुछ प्रदर्शनकारी अपने साथ खाली सिलेंडर लेकर बोरिंग रोड चौराहे पर आये थे ।

मीडिया से बातचीत करते हुये दास ने कहा, ‘‘देश में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग बहुत अधिक प्रभावित हुये हैं लेकिन असंवेदनशील नरेंद्र मोदी सरकार देश में लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं की ओर से आंख मूंद ली है।’’

दास ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी है लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकारें पेट्रोल एवं डीजल पर भारी कर लगा रही हैं ।’’

बाद में निखिल कुमार ने भी दास की बात से सहमति जतायी और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पद पर बने रहने का अधिकार खो दिया है ।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त रह चुके कुमार ने कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह