लाइव न्यूज़ :

आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने रोका, बवाल, जानिए कारण, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2021 15:53 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे कहते हैं कि मैं आगरा नहीं जा सकती। मैं जहां भी जाती हूं वे मुझे रोकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।एसएसपी आगरा मुनिराज जी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

आगराः आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को पुलिस ने रोक दिया।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने जमकर हंगामा किया। उस व्यक्ति के परिवार से मिलने जा रही थीं जिसकी कथित तौर पर हिरासत में मौत हो गई है थी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे कहते हैं कि मैं आगरा नहीं जा सकती। मैं जहां भी जाती हूं वे मुझे रोकते हैं। क्या मुझे रेस्टोरेंट में बैठे रहना चाहिए? सिर्फ इसलिए कि यह उनके लिए राजनीतिक रूप से सुविधाजनक है? मैं उनसे मिलना चाहता हूं, क्या बड़ी बात है?

 

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया, ‘‘आगरा के जिलाधिकारी ने लखनऊ पुलिस से लिखित अनुरोध किया था कि राजधानी से आगरा आने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को कानून-व्यवस्था के मद्देनजर वहां न आने दिया जाए।’’ उन्होंने कहा, इसी कारण कांग्रेस महासचिव और उनके साथ जा रहे अन्य लोगों को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ सीमा के अंदर ही रोक दिया गया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव आगरा अरुण नामक व्यक्ति से मिलने जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। गौरतलब है कि आगरा के जगदीशपुरा थाने से के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के आरोप में वहां सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने आज बताया कि मंगलवार की रात अरुण की निशनदेही पर चोरी के पैसे बरामद करने के लिए उसके घर की तलाशी ली जा रही थी, उसी दौरान आरोपी की तबियत बिगड़ने लगी।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान अरुण के घर से 15 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

17 अक्टूबर को एक गोदाम से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में कल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक सफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। एसएसपी आगरा मुनिराज जी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने उसके घर से 15 लाख रुपये बरामद किए, ठीक होने के दौरान वह बीमार पड़ गया। पुलिस और उसके परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। प्राथमिकी दर्ज, पीएम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावआगराप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों