कांग्रेस का टैक्ट्रर रैली में शामिल होना सियासी ढोंग : पूनियां

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:28 IST2021-01-25T20:28:12+5:302021-01-25T20:28:12+5:30

Congress pretending to join Tactor rally: Pooni | कांग्रेस का टैक्ट्रर रैली में शामिल होना सियासी ढोंग : पूनियां

कांग्रेस का टैक्ट्रर रैली में शामिल होना सियासी ढोंग : पूनियां

जयपुर, 25 जनवरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ संवाद लगातार कर रही है। इसके साथ ही पूनियां ने कांग्रेस के किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने को सियासी ढोंग बताया है।

पूनियां ने यहां एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध उसका अपना एक स्थान और महत्व है। केन्द्र की मोदी सरकार किसानों से अनेक बार सार्थक व सकारात्मक तरीके से समाधान की कोशिश की है और बराबर संवाद चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस किसानों के नाम पर सियासत कर रही है, उनके पास पर्याप्त अवसर था कि 50 वर्षों में किसानों की समस्याओं का समाधान करते तो शायद ये नौबत नहीं आती। लेकिन अभी भी कांग्रेस किसानों को गुमराह कर राजनीति का अवसर ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बड़ा आंदोलन करने की खुद की ताकत नहीं है इसलिए उनका इस टैक्ट्रर रैली में शामिल होना एक सियासी सा ढोंग हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दो साल में राज्य की गहलोत सरकार के कार्यकाल में गाँवों एवं शहरी निकायों के साथ भेदभाव हो रहा है, सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं।

आगामी निकाय चुनाव के बारे में पूनियां ने कहा, ‘‘हम लोग इन 90 निकायों में बहुमत के साथ में हमारी जीत होगी और अधिकांश निकायों में हमारा कब्जा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress pretending to join Tactor rally: Pooni

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे