लाइव न्यूज़ :

अगले कुछ दिनों के भीतर हो जाएगा कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला: सूत्र

By भाषा | Updated: August 10, 2019 05:23 IST

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में गांधी ने कहा कि शनिवार को होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष के चयन को लेकर व्यवस्था बन जाएगी और अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो जाएगा। नये अध्यक्ष को चुनने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पायी।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में गांधी ने कहा कि शनिवार को होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष के चयन को लेकर व्यवस्था बन जाएगी और अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था, हालांकि गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। उनके समर्थन में बहुत सारे नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। गांधी के इस्तीफे के बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नये अध्यक्ष को चुनने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पायी।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां