लाइव न्यूज़ :

Congress Presidential Poll: शशि थरूर ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की, पर्चा लेने पहुंचे प्रतिनिधि

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2022 16:59 IST

मधुसूदन मिस्त्री से शशि थरूर के प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र के पांच सेट का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमधुसूदन मिस्त्री ने कहा- थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र के पांच सेट का अनुरोध कियाकांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले थरूर पहले नेता बन गए हैंअशोक गहलोत भी चुनाव में प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेने का ऐलान कर चुके हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक रूप से ताल ठोक दी है। उन्होंने आज इंडियन नैशनल कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए फार्म जमा किया है। ऐसे में इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले वह पहले नेता बन गए। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव में प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेने का ऐलान कर चुके हैं। 

मधुसूदन मिस्त्री से शशि थरूर के प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र के पांच सेट का अनुरोध किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर जी-23 के सदस्य हैं। यह ग्रुप पार्टी में सुधार की मांग कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों भी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में पादर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर चिट्ठी भी लिखी थी।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी इसके लिए नामांकन पर्चा नहीं भरा है। गहलोत गांधी परिवार के कट्टर वफादार माने जाते हैं। अगर वह चुनाव में उतरते हैं और जीत जाते हैं तो उन्हें राजस्थान सीएम की कुर्सी खाली करनी होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले थरूर ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की अनुमति ली थी। गहलोत भी इस बाबत सोनिया गांधी से मिले थे। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने के बाद दोनों नेताओं के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव होने की संभावना है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होंगे।

टॅग्स :शशि थरूरअशोक गहलोतराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं