लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः सोनिया गांधी ने कहा- भारत में कट्टरता, अंधविश्वास, संप्रदायवाद, अतिवाद, असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 12:43 IST

73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को बधाई दी। रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि देश के लोगों को एकजुट होना होगा। सभी लोगों को अन्याय, असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया ने 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा, ‘‘ भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। इसके मूल में ‘सत्य, अहिंसा, करुणा और देशभक्ति’ के सिद्धांत हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को बधाई दी और कहा कि अन्याय, असहिष्णुता एवं भेदभाव के खिलाफ सभी को खड़ा होना होगा।

सोनिया ने 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। इसके मूल में ‘सत्य, अहिंसा, करुणा और देशभक्ति’ के सिद्धांत हैं।’’

सोनिया ने कहा, ‘‘भारत जैसे देश में कट्टरता, अंधविश्वास, संप्रदायवाद, अतिवाद, नस्लवाद, असहिष्णुता या अन्याय के लिए कोई जगह नहीं है। हमें अन्याय, असहिष्णुता और भेदभाव के हर कृत्य के खिलाफ एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना होगा ताकि सही मायनों में हम आजादी को संजोए रख सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह आजादी, भाईचारे, शांति और समानता के मूल्यों को सुरक्षित रखे।’’ देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की शहादत को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में किसानों, मजदूरों, कलाकारों, शिक्षकों, लेखकों, विचारकों के योगदान को भी याद किया। सोनिया ने कहा कि आधुनिक, समतामूलक, न्यायपूर्ण और भेदभावविहीन समाज का निर्माण वैज्ञानिक सोच के आधार पर करना युवाओं के हाथ में है।

हाल ही में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त हुईं सोनिया ने सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद सोनिया ने बच्चों को मिठाइयां बांटीं । इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, मोतीलाल वोरा, कपिल सिब्बल तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवससोनिया गाँधीमनमोहन सिंहराहुल गांधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया