लाइव न्यूज़ :

नि:शुल्क रेमडेसिविर वितरण के लिए गुजरात भाजपा के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाए : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अप्रैल सूरत में कोविड-19 से जुड़ी दवा रेमडेसिविर की पांच हजार खुराकें नि:शुल्क वितरित करने के लिए गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने अवैध रूप से दवा को खरीदने और इसके भंडारण के लिए सोमवार को उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

गुजरात कांग्रेस ने पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, जिन्होंने अपने गृहनगर सूरत में रेमडेसिविर की कमी के बीच इस दवा की 5000 खुराकें वितरित करने की घोषणा कर विवादों को जन्म दिया था।

दवा का नि:शुल्क वितरण दस अप्रैल से भाजपा के सूरत कार्यालय में शुरू हुआ।

कांग्रेस ने जहां उनकी गिरफ्तारी की मांग की है वहीं पिछले तीन दिनों में दवा की तीन हजार शीशियों का वितरण हो चुका है, जिसमें करीब एक हजार इंजेक्शन सोमवार को जरूरतमंद रोगियों के रिश्तेदारों को नि:शुल्क दिया गया। यह जानकारी सूरत भाजपा के एक पदाधिकारी ने दी।

सूरत इकाई के प्रमुख अमित चावडा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और ‘‘नियमों का उल्लंघन’’ करने के लिए पाटिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

चावडा ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई नहीं जानता कि पाटिल ने रेमडेसिविर के पांच हजार इंजेक्शन कैसे खरीदे। क्या उनके पास इस तरह की दवा को खरीदने और अपने परिसर में भंडारण करने का लाइसेंस है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कितना धन खर्च हुआ (दवा की खरीद पर) और किस कानून के तहत इसे खरीदा गया? इस बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।’’

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों में राज्यसभा के सदस्य शक्ति सिंह गोहिल, विपक्ष के नेता परेश धनानी और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी थे।

सूरत से भाजपा विधायक हर्ष सांघवी सोमवार को पाटिल के समर्थन में उतरे और कहा कि सभी इंजेक्शन दूसरे राज्यों से धन देकर खरीदा गया।

सत्तारूढ़ दल के विधायक ने कांग्रेस पर प्रहार भी किया।

सांघवी ने कहा, ‘‘हमने ये इंजेक्शन दूसरे राज्यों से खरीदे हैं जहां ये अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। हम इसे कतार में खड़े लोगों को नि:शुल्क दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट