लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा चुनाव से पहले बनी सभी समिति भंग, खड़गे ने लिया एक्शन, सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 18:43 IST

उत्तर प्रदेशः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में ही पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य इकाई का पुनगर्ठन किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनी सभी समितियों को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में गठित पार्टी की सभी समितियों को बृहस्पतिवार को भंग कर दिया और पार्टी की राज्य इकाई का पुनगर्ठन किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में ही पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल होगा।

 

 

कांग्रेस के अनुसार, खड़गे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनी सभी समितियों को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था। कांग्रेस को 403 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।

कांग्रेस ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने अपनी चंडीगढ़ इकाई के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का औपचारिक नाम चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (सीटीसीासी) है। इकाई के आठ नवनियुक्त उपाध्यक्षों में भूपिन्दर सिंह, हाफिज अनवार-उल-हक, हरफूल कल्याण और नंदिता हुड्डा शामिल हैं।

बयान के अनुसार, 10 महासचिवों में विनोद शर्मा, विजय राणा, राजीव कुमार मुदगिल, जाहिद परवेज खान और जतिन्दर सिंह धामी शामिल हैं। विक्रम चोपड़ा को इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार, 20 सचिवों, 21 संयुक्त सचिवों और चार प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस साल की शुरुआत में पूर्व डिप्टी मेयर हरमोहिन्दर सिंह लकी को कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला के इस्तीफे के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह