लाइव न्यूज़ :

Congress President Election: 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे थरूर, सीएम गहलोत से टक्कर, 17 अक्टूबर को मतदान और 19 को घोषित होंगे नतीजे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2022 15:49 IST

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक प्रतिनिधि के जरिये नामांकन पत्र मंगवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा।नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। 

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। थरूर विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी। 

अब इसकी प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकता है। थरूर के प्रतिनिधि और ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के पदाधिकारी अलीम जावेरी ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र लिया।

कुछ दिनों पहले ही थरूर ने मिस्त्री से मिलकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। सूत्रों का कहना है कि थरूर 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को आरंभ हुई। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है।

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे और मुख्यमंत्री पद से उनके हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा। गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी।

राहुल गांधी ने उनसे दो टूक कहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। 

(इनपुट एजेंसी)

 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरअशोक गहलोतराजस्थानकेरलसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह