लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: एक महीने में तैयार हो सकती है एआईसीसी सदस्यों की अंतिम सूची

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चल रही कवायद के बीच मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) की बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया कि अगले एक महीने के भीतर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एआईसीसी के सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने पर इसमें बतौर मतदाता भाग लेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले सीईए की बैठक में विभिन्न प्रदेश इकाइयों की ओर से भेजी गई एआईसीसी सदस्यों की सूचियों का सत्यापन किया गया और यह प्रक्रिया अगले कुछ हफ्तों तक चलती रहेगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अभी एआईसीसी सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। अगले एक महीने के भीतर इस सूची को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।’’

अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि निर्धारित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इसको लेकर कांग्रेस कार्य समिति की ओर से फैसला किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी का सक्रिय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठा रहे हैं।

वैसे, कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा धड़ा लंबे समय से इस बात की पैरवी कर रहा है कि राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह