लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिये गंगा स्नान करना चाहिये : उप्र के मंत्री

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:32 IST

Open in App

अमेठी, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की प्रयागराज यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए।

मोहसिन रजा ने अमेठी जिला भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा ‘‘जिन्हें 'जय श्रीराम ' के नारे से परहेज है, आज वह गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, देवी के मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ‘‘ प्रियंका प्रयागराज गईं, यह अच्छी बात है। लेकिन वहीं उनके दादा जहांगीर का भी घर है और उन्हें वहां भी जाना चाहिए था ।’’

रज़ा ने कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रियंका मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज गयी थीं ।

प्रियंका गांधी पर तीखे हमले करते हुए रज़ा ने कहा कि प्रियंका किसानों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं उनके प्रति हमदर्दी दिखाती हैं लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने पति रॉबर्ट वाद्रा से किसानों की जमीन वापस दिलानी चाहिए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रज़ा ने कहा ‘‘राहुल अमेठी को इटली का छोटा सा शहर समझते थे और वहां सैर करने जाते थे। उन्हें अमेठी के विकास से कोई लेना-देना नहीं था। आज अमेठी का तेजी से विकास हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया