लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। उनके जैसे राष्ट्र निर्माताओं ने ही इस खूबसूरत देश को बनाया है। हमें भारत की इस भावना को संजोए रखने के लिए एकजुट होना होगा।’’

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सरदार पटेल को याद किया।

उसने कहा, ‘‘सरदार पटेल एकता की अहमियत समझते थे। जब एकीकरण की बात आई, तो उन्होंने विनम्रता से; कठोरता से, संयम से हर वह फैसला किया, जो देश को एकजुट कर सके। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सरदार पटेल के सपने को न टूटने दें।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘महात्मा गांधी के सिद्धांतों के प्रबल अनुयायी, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व पहले उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां