लाइव न्यूज़ :

जामिया छात्रों की पिटाईः बीजेपी ने किया कांग्रेस पर पलटवार, कहा- प्रियंका गांधी ने बिना विषय को समझे पुलिस को दोषी ठहराया

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2020 14:11 IST

जामिया छात्रों की पिटाईः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया छात्रों की हुई पिटाई की वीडियो साझा करते हुए कहा था कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर जारी किए गया नए वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला था। बीजेपी ने सोमवार (17 फरवरी) को पलटवार किया और कहा कि प्रियंका वाड्रा ने भी बिना विषय को समझे पुलिस को दोषी ठहराया। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर जारी किए गया नए वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला था, जिसके बाद बीजेपी ने सोमवार (17 फरवरी) को पलटवार किया और कहा कि प्रियंका वाड्रा ने भी बिना विषय को समझे पुलिस को दोषी ठहराया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेवीएलएन राव ने दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'प्रियंका वाड्रा ने भी बिना विषय को समझे पुलिस को दोषी ठहराया है। जामिया यूनिवर्सिटी के कुछ वीडियो मीडिया में चल रहे हैं, उसपर हम कहते हैं कि दिल्ली पुलिस के पास वो वीडियो हैं। छात्रों के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहे हैं, क्या ये छात्र हैं या बाहर के लोग अराजकता फैलाने आए हैं। अगर ये छात्र हैं तो फिर चेहरा क्यों छिपाए हुए हैं?'

बीजेपी ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा, 'दंगाइयों के साथ बैठने वाले हमें यह बताएं कि जब दंगाई कानून को हाथ में लेते हैं तो पुलिस मूकदर्शक बनकर कैसे खड़ी रह सकती है? ये ऐसा समय है जब सभी को संयम बरतना चाहिए और निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। हम जामिया विश्वविद्यालय और उसके आसपास हुई हिंसक घटनाओं को राजनीतिक रंग देने के कांग्रेस पार्टी के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हैं। यही उनका चरित्र है जो देश की पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए हानिकारक हैं।'

जेवीएलएन राव ने कहा 'देश जानता है कि कैसे सोनिया गांधी कुछ आतंकवादियों की मौत को देखते हुए बेकाबू होकर रो पड़ीं थी, लेकिन उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर के लिए सहानुभूति का शब्द नहीं चुना जो उसी बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए। प्रियंका वाड्रा वास्तव में उनके नक्शेकदम पर चल रही हैं।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार अराजक तत्वों का समर्थन किया जा रहा है। उनके साथ कांग्रेस अपनी संवेदना जताती है। लेकिन पुलिस बल के जवान जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देते हैं, कांग्रेस उनके खिलाफ सवाल उठाती है। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के पक्ष में लगातार बोलना आज कांग्रेस की नीति बन गई है। राहुल गांधी ने दो दिन पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति कोई संवेदना नहीं व्यक्त की, लेकिन सैनिक बलों के खिलाफ सवाल उठाए।

बीते दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया छात्रों की हुई पिटाई की वीडियो साझा करते हुए कहा था कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी। उन्होंने गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर यह 'झूठ' बोलने का भी आरोप लगाया था कि लाइब्रेरी के भीतर जामिया के छात्रों की पिटाई नहीं की गई थी। 

बता दें, विश्वविद्यालय में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को छात्रों को 15 दिसंबर को पुस्तकालय में पीटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को जामिया समन्वय समिति ने जारी किया है। इसके सदस्यों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र और पूर्व छात्र हैं। 

जामिया समन्वय समिति ने सीसीटीवी फुटेज प्रतीत हो रहे 48 सेकंड का यह वीडिया जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के करीब सात-आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। ये कर्मी रूमाल से अपने चेहरे ढंके हुए भी नजर आ रहे हैं। 

 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील