ट्वीट कर प्रियंका गांधी का तंज, उप्र में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं

By भाषा | Published: June 20, 2019 01:15 PM2019-06-20T13:15:41+5:302019-06-20T13:15:41+5:30

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’’

Congress party General Secretary Priyanka Gandhi Vadra attack cm cm yogi adityanath. | ट्वीट कर प्रियंका गांधी का तंज, उप्र में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं

उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमला बोला।

Highlightsउन्होंने पूछा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’’ औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।

उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।


उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’’ 


नोएडा में अगवा किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित गौशाला से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-94 स्थित गौशाला से 17 वर्षीय किशोरी प्रिया (काल्पनिक नाम) को गोविंद नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज गोविंद को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गोविंद ने यह बात स्वीकार की है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Web Title: Congress party General Secretary Priyanka Gandhi Vadra attack cm cm yogi adityanath.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे