लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश और शशि थरूर के खिलाफ पार्टी के बड़े नेताओं ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की उठाई मांग

By शीलेष शर्मा | Updated: August 29, 2019 06:13 IST

जयराम रमेश ने पिछले दिनों एक बयान जारी कर कहा था कि हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना ठीक नहीं है और उन्हें खलनायक के रुप में पेश नहीं किया जाना चाहिए. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से शशि थरूर और जयराम रमेश के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.इस मांग के पीछे पार्टी नेताओं की दलील है कि इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर पार्टी की छवि को ना केवल धूमिल किया है बल्कि पार्टी को नीचे दिखाने का काम किया है. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से शशि थरूर और जयराम रमेश के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इस मांग के पीछे पार्टी नेताओं की दलील है कि इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर पार्टी की छवि को ना केवल धूमिल किया है बल्कि पार्टी को नीचे दिखाने का काम किया है. 

गौरतलब है कि जयराम रमेश ने पिछले दिनों एक बयान जारी कर कहा था कि हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना ठीक नहीं है और उन्हें खलनायक के रुप में पेश नहीं किया जाना चाहिए. 

जयराम रमेश के बयान को शशि थरुर और अभिषेक मनु सिंघवी ने सही ठहराते हुए उसकी तस्दीक कर डाली. जिससे पार्टी के नेता खासे नाराज है. राज्यसभा में पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा ने दलील दी कि प्रधानमंत्री की आलोचना कांग्रेस नहीं कर रही है बल्कि भाजपा और मोदी सरकार लगातार कांग्रेस नेताओं की आलोचना में जुटी है वह जवाहरलाल नेहरू सरीखे नेताओं तक को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे है साथ ही इंदिरा, राजीव गांधी जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया उनकी छवि को भी धूमिल करने में जुटी है. 

आंनद शर्मा ने माना कि कांग्रेस इकलौता लोकतांत्रिक पार्टी है जहां सभी नेताओं को अपनी निजी राय देने का अधिकार  है लेकिन यदि विपक्ष ही सरकार की तारीफ करने लगेगा तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा. 

आनंद शर्मा के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोईली ने भी जयराम और थरूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने जयराम के बयान को अत्यंत अशोभनीय और बीजेपी से समझौता करने वाला बताया. उनका मानना था कि जो नेता ऐसा बयान दे रहा है वह कांग्रेस की बात नहीं कर रहा. जब कांग्रेस सत्ता में थी उन्होंन मंत्री पद का सुख भोगा और आज जब विपक्ष में तब सरकार के साथ पेंग बढ़ा रहे है. 

मोईली ने जयराम रमेश की आलोचना की कि यूपीए दो में सरकार की नीतियों के पालन में जो देरी हुई उसके लिए जयराम रमेश जिम्मेदार है वहीं थरूर उलटे सीधे बयान देते रहते है उनके बयानों को गंभीरता से नही लिया जाना चाहिए.  

इधर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने थरूर की टिप्पणी पर उनको नोटिस जारी कर कांगे्रस अध्यक्ष को पत्र लिखा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर थरूर के खिलाफ कार्यवाही की जाए. 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया