कांग्रेस ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:47 IST2021-05-27T11:47:06+5:302021-05-27T11:47:06+5:30

Congress paid tribute to Nehru on his death anniversary, remembering his contribution | कांग्रेस ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया

कांग्रेस ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया

नयी दिल्ली , 27 मई कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर नेहरू को याद करते हुए लिखा गया , ‘‘ पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।’’

राहुल गांधी ने नेहरू के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress paid tribute to Nehru on his death anniversary, remembering his contribution

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे