लाइव न्यूज़ :

 मॉइक्रोसॉफ्ट के CEO के ब्यान को लेकर कांग्रेस का हमला, कहा-आईना दिखाने वालो को देशद्रोही बता देती है मोदी सरकार

By भाषा | Updated: January 15, 2020 04:24 IST

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी का नारा शासन नहीं, विभाजन है। वह और उनके मंत्री आए दिन चाहे वो कानून के माध्यम से करें, सीएए, एनआरसी, एनपीआर और चाहे वो अपने बयानों से करें।’’

Open in App
ठळक मुद्दे मॉइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा दावा किया कि सच्चाई का आईना दिखाने वाले व्यक्ति को मोदी सरकार देशद्रोही घोषित कर देती है।

 मॉइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सच्चाई का आईना दिखाने वाले व्यक्ति को मोदी सरकार देशद्रोही घोषित कर देती है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी का नारा शासन नहीं, विभाजन है। वह और उनके मंत्री आए दिन चाहे वो कानून के माध्यम से करें, सीएए, एनआरसी, एनपीआर और चाहे वो अपने बयानों से करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाथियों के पांव के तले रौंदवा देंगे, गोली से उड़ा देंगे, जिंदा दफना देंगे, ये भारतीय जनता पार्टी की भाषा है। जब कोई राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें आईना दिखाने का प्रयास करे तो फिर वो उसको देशद्रोही या भारत में व्यवसाय करने से रोक देते हैं।’’

दरअसल, पिछले दिनों संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर वेबसाइट ‘बजफीड’ के एक सवाल पर नडेला ने कहा था कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह काफी ‘दुखी’ करने वाला है। नडेला ने कहा था, ‘‘मैं अपनी भारतीय विरासत के साथ आगे बढ़ा हूं। मैं बहुसंस्कृति वाले भारत और अमेरिका में अपने आव्रजन अनुभव के साथ पला बढ़ा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में कोई प्रवासी किसी स्टार्टअप को आगे बढ़ाए या किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को नेतृत्व प्रदान करे, जो भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाए।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसमाइक्रोसॉफ्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल