लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम में केवल विकास के सपने दिखाए, प्रधानमंत्री मोदी ने वादे पूरे किए : ईरानी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:04 IST

Open in App

शिवसागर (असम), 13 मार्च केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को यहां कहा कि विपक्षी कांग्रेस ने असम में अपने शासनकाल के दौरान केवल विकास के सपने दिखाए, जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने के बाद वादे पूरे हुए।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शनिवार को दूसरी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने ‘‘जनता का धन लूटा’’ और राज्य में अपने शासन काल के दौरान विकास कार्य नहीं किए।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्षों तक शासन किया और विकास के सपने दिखाए। बहरहाल, 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास कार्य शुरू हुए।’’

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कहा कि केंद्र से धन आना जारी रहेगा लेकिन लोगों तक राज्य सरकार के माध्यम से यह तभी पहुंचेगा जब पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि केंद्र की तरफ से भेजे गए एक रुपये में से महज दस पैसा लोगों तक पहुंचता है। इसका मतलब है कि नेता ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक धन को लूटा।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के केंद्र में सत्ता में आने के बाद किसी ने भी करदाताओं के धन को छूने की हिम्मत नहीं की।

कांग्रेस पार्टी के अंदर ‘‘कुप्रबंधन’’ पर कटाक्ष करते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘उनके नेता आंख में आंख मिलाकर बात नहीं करते हैं। उस पार्टी में दो नेता निर्णय नहीं कर सकते हैं और उन्होंने एक ऐसे संगठन से गठबंधन किया है जो असम की संस्कृति को खत्म कर रही है।’’

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस गरीब लोगों के लिए शौचालय भी नहीं बनवा सकती है लेकिन कॉलेज और विश्वविद्यालयों के भवन बनाने का वादा करती है।

2016 के विधानसभा चुनावों में शिवसागर क्षेत्र से कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार गलती हुई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

ईरानी भाजपा की उम्मीदवार सुरभि राजकुंवर के चुनाव प्रचार के लिए शिवसागर आई हुई थीं। यहां 27 मार्च को चुनाव होने वाले हैं।

इस सीट पर राजकुंवर का मुकाबला सीएए विरोधी कार्यकर्ता अखिल गोगोई और कांग्रेस नेता शुभ्रमित्रा गोगोई से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग