लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर कांग्रेस ने कहा, 'राजीव गांधी की चीन यात्रा से हुई थी दोनों देशों में सार्थक संवाद की शुरुआत'

By भाषा | Updated: October 12, 2019 18:12 IST

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘भारत हमेशा से सार्थक रूप से संवाद करता रहा है। इसकी शुरुआत 1988 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चीन दौरे के समय से हुई।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी के प्रयास की वजह से यह सिलसिला लगातार जारी हैयूपीए सरकार के समय दोनों देशों के बीच परिपक्व समझ विकसित हुई: आनंद शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर बैठक की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चीन यात्रा से दोनों देशों में सार्थक संवाद की शुरुआत हुई थी और यह सिलसिला लगातार जारी है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री मोदी ने उस मुद्दे की चर्चा की होगी जो भारत का पूर्णतः आंतरिक मामला है।’ 

उन्होंने कहा, 'अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों और सरकारों का स्पष्ट रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और भारत के आंतरिक मामले में किसी तीसरे पक्ष के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।’

शर्मा ने कहा, 'भारत और चीन सिर्फ दो पड़ोसी, दो बड़ी अर्थव्यवस्था, दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देश ही नहीं हैं, बल्कि कई अनसुलझे मुद्दों की जटिलताओं के बावजूद दोनों के बीच साझेदारी बहुआयामी है। भारत हमेशा से सार्थक रूप से संवाद करता रहा है। इसकी शुरुआत 1988 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चीन दौरे के समय से हुई।' 

उन्होंने कहा कि इसके बाद संवाद का सिलसिला बना रहा और संप्रग सरकार के समय दोनों देशों के बीच परिपक्व समझ विकसित हुई। संवाद और संपर्क का यह सिलसिला अब भी चल रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह