लाइव न्यूज़ :

NRC, CAA पर कांग्रेस ने कहा, देश को राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर की जरूरत

By भाषा | Updated: January 28, 2020 15:20 IST

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘युवक कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए एनआरयू बनाने की मांग को लेकर एक अभियान की शुरुआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देमिस्ड कॉल के लिए एक नंबर जारी किया गया है। इसे लेकर युवक कांग्रेस देशभर के युवाओं के बीच एक अभियान चलाएगी।युवा आवाज उठा रहे हैं कि उन्हें एनआरसी नहीं एनआरयू चाहिए।

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने कहा कि देश को राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की नहीं बल्कि राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर (एनआरयू) की जरूरत है।

उसने कहा कि इसके साथ ही सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने छह सालों में कितने युवाओं को नौकरी दी और आगे कैसे बेरोजगारी दूर करेगी। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘युवक कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए एनआरयू बनाने की मांग को लेकर एक अभियान की शुरुआत की है।

इसके तहत मिस्ड कॉल के लिए एक नंबर जारी किया गया है। इसे लेकर युवक कांग्रेस देशभर के युवाओं के बीच एक अभियान चलाएगी।’’ उन्होंने राज्य में अभियान को शुरु करने के साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जीडीपी पर ध्यान देने के बजाय सरकार सीएए-एनआरसी पर लोगों को भटकाने का प्रयास कर रही है इसलिये युवा आवाज उठा रहे हैं कि उन्हें एनआरसी नहीं एनआरयू चाहिए।

चौधरी ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी 45 वर्षो के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, ऐसे में बेरोजगार युवा मिस्ड कॉल के जरिए एनआरयू की मांग पर अपना समर्थन देंगे और कुछ हफ्ते बाद हम यह आंकड़ा सरकार को देंगे तथा एनआरयू बनाने का दबाव बनाएंगे।

कांगेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दो करोड़ रोजगार तो दूर इन्होने 3.64 करोड़ रोजगार छीनने का काम किया है। कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर रोज रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

राज्य में जब कांग्रेस ने दिसंबर 18 में सरकार संभाली थी तो देश की बेरोजगारी दर के समान मध्य प्रदेश में भी यह 7 प्रतिशत थी तथा एक वर्ष बाद दिसंबर 2019 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई जबकि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर घटकर मात्र 3.9 फीसद रह गई है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकमलनाथअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल