लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की कमान संभालने के लिए पार्टी नेताओं ने लगाई सोनिया गांधी से गुहार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 12, 2019 07:57 IST

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सभी सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कर्नाटक की घटना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में सोनिया और राहुल भी शामिल थे.

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर मंडरा रहे खतरे और गोवा में कांग्रेस में दो फाड़ हो जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में पार्टी के भविष्य को लेकर उभरी चिंता के बीच आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी से गुहार लगाई कि पार्टी बचाने के लिए वह पार्टी की कमान संभालें ताकि पार्टी में हो रही भगदड़ को रोका जा सके.उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार अहमद पटेल ,आनंद शर्मा सहित दूसरे नेताओं को सोनिया ने उनकी गुहार पर सीधे तो कोई उत्तर नहीं दिया लेकिन इन नेताओं को कर्नाटक के संकट को हल करने में राज्य के नेताओं की मदद करने को कहा. सूत्रों के अनुसार सोनिया के इशारे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता बेंगलुरु में डेरा डाले गुलामनबी आजाद ,के.सी. वेणुगोपाल ,बी. के. हरिप्रसाद से सीधा संपर्क बनाए हुए हैं तथा समूचे घटनाक्रम की जानकारी सोनिया गांधी को मुहैया करा रहे हैं.हालांकि आजाद और हरिप्रसाद को दिल्ली वापस लौटने को कह दिया गया है क्योंकि पार्टी के रणनीतिकारों ने बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कराने की रणनीति बनाई है यदि वह वापस पार्टी में नहीं लौटते हैं. नेतृत्व विहीन कांग्रेस की पहली चिंता कर्नाटक में भाजपा के 'ऑपरेशन कमल' को विफल करना है ,संभवतय उसी के बाद तय होगा कि पार्टी की कमान किसे सौंपी जाए.सोनिया-राहुल सहित कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सभी सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कर्नाटक की घटना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में सोनिया और राहुल भी शामिल थे. सांसदों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर लिखा था 'लोकतंत्र बचाओ.' इसी के साथ संसद के दोनों सदनों में भी पार्टी सांसदों ने हंगामे के साथ अपना विरोध दर्ज कराया और राज्य सभा में वाकआउट किया.

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग