लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी वाद्रा का डीएनडी पर किया भव्य स्वागत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:27 IST

Open in App

नोएडा,23 फरवरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा का मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते डीएनडी पर भव्य स्वागत किया।

प्रियंका गांधी वाद्रा डीएनडी के रास्ते मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करने जा रही थीं।

कांग्रेस कमेटी नोएडा महानगर के अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा का डीएनडी पर स्वागत किया।

इस बीच प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के बसवार गांव में मल्लाहो के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई विरोध करते हुए उनकी आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बंसवार, प्रयागराज में उप्र पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्ध और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव पे कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगे।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का है इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोपरेटिव सोसाइटी के गठन की मांग करते हैं।’’

उन्होंने मांग की कि सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे