लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस आईएसएफ से संबंध बनाए रखने के पक्ष में नहीं है: चौधरी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:18 IST

Open in App

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), 28 जून कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि वह इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ कोई गठजोड़ करने के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अब्बास सिद्दीकी के नेतृत्व वाली पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे और कांग्रेस आईएसएफ से संबंध बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें आईएसएफ के साथ संबंध बनाए रखने के बारे में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिला है।

चौधरी ने कहा, ‘‘आईएसएफ ने विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे। कांग्रेस ने आईएसएफ के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं किया। यह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) थी, जिसने सिद्दीकी की पार्टी के साथ हाथ मिलाया था।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें आईएसएफ के किसी भी नेता के साथ कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राजनीतिक सिद्धांतों का पालन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO