कांग्रेस ने के सी कोंदैया को कर्नाटक विधान परिषद में उप सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:59 IST2021-01-28T22:59:53+5:302021-01-28T22:59:53+5:30

Congress nominates KC Kondaiya for the post of Deputy Chairman in Karnataka Legislative Council | कांग्रेस ने के सी कोंदैया को कर्नाटक विधान परिषद में उप सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने के सी कोंदैया को कर्नाटक विधान परिषद में उप सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया

बेंगलुरु, 28 जनवरी कर्नाटक में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी कोंदैया को राज्य विधान परिषद में उपसभापति पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया।

भाजपा ने एम के प्राणेश को अपना उम्मीदवार बनाया है और जद (एस) ने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है, जिससे शुक्रवार को होने वाले उप-सभापति चुनाव में उनके जीतने की संभावना है।

कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, जद (एस) को "बेनकाब" करने के इरादे से पार्टी ने अपनी जीत की कम संभावनाओं के बावजूद कोंदैया को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा, "हम उपसभापति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे। जद (एस) का दावा है कि वे धर्मनिरपेक्षतावादी हैं, जिसका असली रंग इस चुनाव में सामने आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress nominates KC Kondaiya for the post of Deputy Chairman in Karnataka Legislative Council

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे