लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बीजेपी नेता कहा- कांग्रेस और एनसीपी को खरीद-फरोख्त के प्रयासों का साक्ष्य देना चाहिए

By भाषा | Updated: November 8, 2019 18:11 IST

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बीजेपी द्वारा अपने कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश का झूठा दावा कर कांग्रेस ने अपने विधायकों का अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुबंई में बीजेपी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कांग्रेस के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि भगवा दल उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा कि यह आरोप वास्तव में विपक्षी दल के विधायकों का अपमान है।

मुबंई में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कांग्रेस के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि भगवा दल उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहा है और कहा कि यह आरोप वास्तव में विपक्षी दल के विधायकों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस और राकांपा नेताओं से कहा कि वे या तो इस बात का साक्ष्य पेश करें कि भाजपा खरीद-फरोख्त की कोशिश में जुटी है या फिर माफी मांगें।

मुनगंटीवार ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘भाजपा द्वारा अपने कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश का झूठा दावा कर कांग्रेस ने अपने विधायकों का अपमान किया है। क्या इसका मतलब है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को बिक्री के लिये रखा है।’’

सरकार गठन में देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब तक सहमति नहीं बन जाती मैं शिवसेना के साथ चल रही बातचीत की चर्चा मीडिया के सामने नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा झूठी जानकारी (खरीद-फरोख्त को लेकर) फैला रहे हैं। वे या तो तोड़फोड़ के हमारे कथित प्रयासों का सबूत पेश करें या फिर अपने खुद के विधायकों का अपमान करने के लिये माफी मांगें।’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं उन्हें भाजपा के उनके विधायकों को तोड़ने के प्रयासों के कॉल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने चाहिए।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह