लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, राकांपा ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के परिसर पर छापे की आलोचना की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:16 IST

Open in App

मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक कांग्रेस और राकांपा ने फिल्मकार अनुराग कश्यप और अदाकारा तापसी पन्नू के परिसरों पर बुधवार को आयकर विभाग के छापे की आलोचना की और इसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

राज्य के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के विरूद्ध केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता और राज्य में मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्र सरकार ‘‘तथ्य’’ सामने रखने वालों पर दबाव बना रही है ताकि वे चुप हो जाएं।

मलिक ने दक्षिण मुंबई में विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा , ‘‘सरकार के खिलाफ रुख अपनाने वालों और शासन की नीतियों के विरूद्ध बोलने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनुराग कश्यप और पन्नू के परिसरों पर छापेमारी की गयी। दोनों नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। यह कार्रवाई उनकी आवाज को दबाने का प्रयास है।’’

विधान भवन के बाहर मीडियाकर्मियों से पीडब्ल्यूडी मंत्री चव्हाण ने कहा कि छापेमारी नयी बात नहीं है।

एक सवाल पर चव्हाण ने कहा, ‘‘यह नया नहीं है। हम अक्सर यह (इस तरह की कार्रवाई) देख रहे हैं। जो लोग तथ्य सामने रखते हैं, उन पर दबाव बनाया जाता है ताकि वे नहीं बोलें।’’

महाराष्ट्र की मंत्री और कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने कहा कि प्रतिशोध के तहत बॉलीवुड की शख्सियतों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

महिला और बाल विकास मंत्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मुद्दों पर जो भी बोलता है उस पर देशद्रोही का ठप्पा लगा दिया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्मकारों से जुड़े परिसरों, रिलायंस एंटरटेनमेंट समूह के सीईओ शिभाशीष सरकार और अभिनेत्री तापसी पन्नू के परिसरों पर छापे मारे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया