लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, कहा- अब किसी पार्टी से रिश्ता नहीं

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 17:53 IST

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कियानवजोत कौर ने कहा कि अब वह किसी पार्टी से संबंध नहीं रखेंगी और सामाजिक कार्य करेंगी

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। टाइम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान नवजोत कौर ने चंडीगढ़ से टिकट मांगी थी जो उन्हें नहीं दी गई। इसके लिए नवजोत कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।

यही नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू का विवाद भी खूब चर्चा में रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवजोत कौर ने कहा है कि अब उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है लेकिन वह समाज सेवा का कार्य और पंजाब के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। नवजोत कौर ने सिद्धू के महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने पर कहा, 'वे अपनी मर्जी के मालिक हैं। वे प्रचार करने क्यों नहीं गए इसका जवाब वे खुद ही दे सकते हैं।' 

साथ ही कौर ने ये भी कहा कि सिद्धू का फिलहाल अपनी पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं और उनका ध्यान अमृतसर पर ही है। बता दें कि सिद्धू अभी अमृतसर ईस्ट से MLA हैं।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है