लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद का प्रधानमंत्री से आग्रह: गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 नवंबर से आगे भी जारी रखें

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 नवंबर के आगे भी जारी रखा जाए, क्योंकि इससे ‘बदहाल अर्थव्यवस्था’ की मार झेल रहे गरीबों और निम्न मध्य वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली है।

राज्यसभा सदस्य बोरा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि हाल ही में सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, इस कारण लाभार्थियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई है और उनके परिवार भी तनाव में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अनियोजित लॉकडाउन एवं नोटबंदी जैसे कदमों के कारण पहले ही ‘बदहाल स्थिति’ में हैं तथा राज्यों में अलग-अलग तरह के प्रतिबंध संबंधी कदमों के चलते हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

बोरा ने पत्र में जोर देकर कहा, ‘‘आप जानते हैं कि बदलहाल अर्थव्यवस्था का सामना कर रहे गरीबों और निम्न मध्य वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से काफी राहत मिली है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस योजना को बंद करने से अर्थव्यवस्था और गरीबों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे