लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस के सांसद, विधायक टीके खरीदने के लिए एलएडी कोष का इस्तेमाल करेंगे: सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 मई कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसके सांसद, विधायक और पार्षद कोविड-19 रोधी टीके खरीदने के लिए अपने ‘स्थानीय क्षेत्र विकास निधि’ (एलएडी) से 100 करोड़ रुपये देंगे ।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सरकार लोगों की रक्षा करने और उन्हें टीके लगवाने में बुरी तरह असफल रही है । इसलिए, राज्य के कांग्रेस के सांसद, विधायक और पार्षदों, जो कुल 95 हैं, ने टीके खरीदने के लिए एक-एक करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है।’’

कांग्रेस विधायक दल के नेता के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस के नेता इसके लिए कुल 100 करोड़ रुपये देंगे।

कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कर्नाटक के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।’’

सिद्धरमैया के साथ मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस के सांसद और विधायक अपने इलाकों में विकास कार्य रोकने को तैयार हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने इलाकों में सभी विकास कार्य रोकने को तैयार हैं। विकास कार्य करने की बजाय लोगों की जान बचाना हमारा परम कर्तव्य है। ’’

उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पत्र लिखकर उनके द्वारा दी राशि का इस्तेमाल टीके खरीदने के लिए करने को कहेगी।

इसके बाद राज्य की कांग्रेस इकाई ने एक बयान में कहा कि एलएडी के कोष का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।

बयान में शिवकुमार के हवाले से कहा गया, ‘‘ मेरा भाजपा से अनुरोध है कि राजनीति को बीच में ना लाएं और आत्मनिर्भर भारत के तहत कांग्रेस को प्रत्यक्ष रूप से टीके खरीदने और लगाने की अनुमति दे। ’’

पार्टी ने कहा कि भारत में टीके खरीदने के मौजूदा नियमों के अनुसार, केवल राज्य सरकार, अस्पताल और कम्पनियां सीधे टीके खरीद सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो