कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों के धरने को 300 दिन पूरे

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:55 IST2021-10-02T19:55:50+5:302021-10-02T19:55:50+5:30

Congress MPs' dharna at Jantar Mantar against agricultural laws completes 300 days | कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों के धरने को 300 दिन पूरे

कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों के धरने को 300 दिन पूरे

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ और आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पंजाब से जुड़े कांग्रेस सांसदों के धरने को शनिवार को 300 दिनों पूरे हो गए।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी ने इन सांसदों से मुलाकात की।

धरने में शामिल कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल डिम्पा ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सबसे स्वार्थी पार्टी है और वोटों के लिए वह कुछ भी कर सकती है। उसने वोटों के लिए भगवान राम के नाम का उपयोग किया और लोगों को धर्म के आधार पर बांटा।’’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ किसान भी झुकने वाले नहीं हैं। इस सरकार को तीनों काले कानून निरस्त करने होंगे।’’

पंजाब से जुड़े कांग्रेस सांसद डिम्पा, रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत औजला और अमर सिंह पिछले 300 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जंतर-मंतर पर उनके धरना स्थल पर कोई न कोई सांसद रोजाना बैठता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MPs' dharna at Jantar Mantar against agricultural laws completes 300 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे