लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को पत्र लिखा, असम-मिजोरम सीमा विवाद में हस्तक्षेप करने की अपील की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 जुलाई कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर असम और मिजोरम की सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

गोगोई ने गृह मंत्री को यह पत्र असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक संघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम छह लोगों के मारे जाने और 50 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद लिखा है।

असम से लोकसभा सदस्य गोगोई ने यह भी कहा कि विवादित सीमा पर हिंसा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘‘संवैधानिक तंत्र की असफलता’’ है।

गोगोई ने कहा,‘‘यह सीमा पर सिर्फ शांति की ही असफलता नहीं है,बल्कि राज्य के संवैधानिक तंत्र की असफलता है, जो अपने लोगों की रक्षा करने में नाकाम रहा है।’’

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से बातचीत की थी और विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने की उनसे अपील की थी। शाह ने दो दिन पहले पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके सीमा विवाद को हल करने की जरूरत को रेखांकित किया था।

गोगोई ने कहा,‘‘ यह (हिंसा) घटना कुछ दिन पहले गृह मंत्री के पूर्वोत्तर के दौरे और क्षेत्र में समृद्धि और सीमा मुद्दों के संदर्भ में स्थिरता का वादा करने के बावजूद हुई है। फिर भी इस प्रकार का अत्याचार जारी है।’’

उन्होंने कहा कि और लोगों के जीवन पर खतरा आ सकता है,‘‘ इसलिए मैं आपसे उचित कदम उठाने के लिए इस मामले पर तत्काल गौर करने की अपील करता हूं। सरकार असम की सीमाओं की रक्षा और शांति सुनिश्चित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?