लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने केन्द्रीय मंत्री पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जून कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा पंजाब सरकार पर कोविड-19 टीके बेचकर मुनाफा कमाने के लगाए गए आरोपों को रविवार को ''निराधार'' बताया।

लुधियाना से सांसद बिट्टू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा टीकों की आपूर्ति करके मुनाफा कमाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि चंद निजी अस्पतालों द्वारा भुगतान की पूरी धनराशि राज्य के टीकाकरण कोष में जमा कराई गई है, जिसका इस्तेमाल टीके खरीदकर उन्हें राज्य के लोगों को मुफ्त में लगाने के लिये किया जाएगा।

उन्होंने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार पर राज्यों को टीकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि पुरी ने शनिवार को पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा कथित रूप से कोविड टीके निजी अस्पतालों को बेचकर मुनाफा कमाने के मामले की जांच कराने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो