लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरमः शशि थरूर ने की मेयर आर्य राजेंद्रन के इस्तीफे की मांग, नगर निगम नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 7, 2022 17:39 IST

शशि थरूर ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह शर्मनाक है कि तिरुवनंतपुरम की माकपा मेयर आर्य राजेंद्रन का पर्दाफाश हो गया है और उन्होंने अपनी पार्टी सचिव से शहर की सरकार में रिक्त पदों को भरने के लिए नाम मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम की मेयर आर्य राजेंद्रन से अनावूर नागप्पन को कथित पत्र पर इस्तीफा देने की मांग कीथरूर ने मेयर के इस कदम को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिएइसी मुद्दे पर बोलते हुए केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी उनके इस्तीफे की मांग की

तिरुवनंतपुरमः कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम की मेयर आर्य राजेंद्रन से अनावूर नागप्पन को कथित पत्र पर इस्तीफा देने की मांग की, जिसमें नगर निगम में पार्टी के सदस्यों को 295 अस्थायी पदों पर नियुक्त करने की प्राथमिकता की मांग की गई थी। थरूर ने मेयर के इस कदम को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

शशि थरूर ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा, "यह शर्मनाक है कि तिरुवनंतपुरम की माकपा मेयर आर्य राजेंद्रन का पर्दाफाश हो गया है और उन्होंने अपनी पार्टी सचिव से शहर की सरकार में रिक्त पदों को भरने के लिए नाम मांगे हैं। ऐसे समय में जब भारत के (और केरल के) युवा बेरोजगारी के रिकॉर्ड स्तर से जूझ रहे हैं, यह एक विश्वासघात है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए!"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीयू (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को भेजे गए एक कथित पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्राथमिकता सूची की मांग की। पत्र में स्वास्थ्य विभाग में दिहाड़ी के आधार पर रिक्त 295 अस्थायी पदों पर नियुक्तियों का उल्लेख है। शनिवार को इसी मुद्दे पर बोलते हुए केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी उनके इस्तीफे की मांग की।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसतिरुवनंतपुरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह