लाइव न्यूज़ :

राहुल को ‘डूम्सडे मैन’ कहने पर कांग्रेस सांसद ने वित्त मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी कांग्रेस के लोकसभा सदस्य टी एन प्रतापन ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘डूम्सडे मैन’ कहे जाने से संबंधित टिप्पणी को लेकर शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता फर्जी विमर्श गढ़ते हैं, देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।

बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी भारत के ‘डूम्सडे मैन’ (प्रलय की बात करने वाला व्यक्ति) हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रतापन ने सीतारमण की इस टिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है।

इस नोटिस में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सदन के सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ ‘डूम्सडे मैन’ होने, भारत को तोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ खड़े होने और देश को कमतर दिखाने का आरोप लगाया है। वह किस आधार पर इस तरह के आरोप लगा रही हैं?

प्रतापन ने नोटिस में कहा कि सदन में इस तरह के आरोप लगाने के चलन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं