लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर कांग्रेस सांसद बिट्टू पर हुआ हमला, पगड़ी खींची गई

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ, 24 जनवरी कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर रविवार को सिंघू बॉर्डर पर एक जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया, उन्हें धक्का दिया गया और उनकी पगड़ी खींची गई। उन्होंने इसे कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया जानलेवा हमला बताया है।

लुधियाना से सांसद बिट्टू के वाहन को भी गुरू तेग बहादुर जी स्मारक पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जहां वह कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के विधयक कुलबीर सिंह जीरा के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

बिट्टू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ शरारती तत्वों ने, जिनके इरादे अज्ञात हैं, हम तीनों पर जानलेवा हमला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।’’

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में बिट्टू, औजला और जीरा दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिट्टू ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने स्मारक के पास उन्हें धक्का दिया और उनकी पगड़ी खींची। उन्होंने इस घटना को जानलेवा हमला जैसा करार दिया है।

बिट्टू को गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने भी धक्का दिया और अपमानित किया।

जीरा ने भी कुछ शरारती तत्वों पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान ऐसी गतिविधि में संलिप्त नहीं रहे होंगे।

बिट्टू पर हमले का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र