लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर कांग्रेस सांसद बिट्टू पर हुआ हमला, पगड़ी खींची गई

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ, 24 जनवरी कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर रविवार को सिंघू बॉर्डर पर एक ‘‘जन संसद’’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया, उन्हें धक्का दिया गया और उनकी पगड़ी खींची गई। उन्होंने इस घटना को कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया जानलेवा हमला बताया है।

लुधियाना से सांसद बिट्टू के वाहन को भी गुरू तेग बहादुर जी स्मारक पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जहां वह कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के विधयक कुलबीर सिंह जीरा के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

बिट्टू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझ पर डंडों और हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने घात लगाकर हमला किया। हालांकि, यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया, लेकिन हम वहां से फौरन ही निकल गये क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि कुछ उपद्रवियों के चलते किसानों के प्रदर्शन में बाधा आए।’’

पुलिस अधिकारियों के मुातबिक कथित घटना के बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

बिट्टू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ शरारती तत्वों ने, जिनके इरादे के बारे में मालूम नहीं हैं, हम तीनों पर जानलेवा हमला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।’’

बिट्टू, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंह की 1995 में हत्या कर दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में बिट्टू, औजला और जीरा दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिट्टू ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने स्मारक के पास उन्हें धक्का दिया और उनकी पगड़ी खींची। उन्होंने इस घटना को जानलेवा हमला जैसा करार दिया है। इस बीच, जीरा की भी पगड़ी हट गई।

बिट्टू को कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की और उन्हें उनके वाहन तक लगे गये। हालांकि, वाहन के अंदर उनके घुस जाने के बाद भी लोगों के एक समूह ने उनकी एसयूवी(वाहन) पर डंडों से हमला किया और इसके कांच तोड़ दिये।

बिट्टू पर हमले का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि तीनों नेता सही सलामत हैं और घटना के लिए कुछ शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने लिखा है कि जीरा और औजला के साथ वह जन संसद में शामिल होने स्मारक पर गये थे।

जीरा ने भी कुछ शरारती तत्वों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान ऐसी गतिविधि में संलिप्त नहीं रहे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे