लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, विकास के केवल सपने दिखाए और लोगों को बांटने की राजनीति की: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:16 IST

असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही स्मृति ईरानी ने एक रैली में जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देअसम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशानाअसम में शनिवार को स्मृति ईरानी ने तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बगैर उन पर भी साधा निशाना

मारीयानी/शिवसागर/सामागुड़ी (असम): असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचीं केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को ‘‘सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी’’ करार दिया और आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस ने असम में अपने शासनकाल के दौरान केवल विकास के सपने दिखाए और विभाजन की राजनीति की।

असम में शनिवार को ईरानी ने एक के बाद एक लगातार तीन रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने लोगों से अपील की कि केन्द्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए वे भाजपा को वोट दें।

मारीयानी में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘.....कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट और कोई नहीं है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है।’’

ईरानी ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने राज्य भर में चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए अथक काम किया है। ’’

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की।

केन्द्रीय मंत्री ने, राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा ‘‘ असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं, जो प्रधानमंत्री तक बने, लेकिन असम में एम्स केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में ही आया।’’

ईरानी यहां भाजपा के उम्मीदवार रमानी तंती के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस सीट पर तंती का सीधा मुकाबला तीन बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योती कुर्मी से है।

मारीयानी विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण के तहत 27 मार्च को होना है।

इसके बाद शिवसागर की अपनी दूसरी रैली में भी केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमले जारी रखे।

उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस ने असम में अपने शासनकाल के दौरान केवल विकास के सपने दिखाए, जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने के बाद वादे पूरे हुए।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शनिवार को दूसरी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने ‘‘जनता का धन लूटा’’ और राज्य में अपने शासन काल के दौरान विकास कार्य नहीं किए।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्षों तक शासन किया और विकास के सपने दिखाए। बहरहाल, 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास कार्य शुरू हुए।’’

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कहा कि केंद्र से धन आना जारी रहेगा लेकिन लोगों तक राज्य सरकार के माध्यम से यह तभी पहुंचेगा जब पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि केंद्र की तरफ से भेजे गए एक रुपये में से महज 15 पैसा लोगों तक पहुंचता है। इसका मतलब है कि नेता ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक धन को लूटा।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के केंद्र में सत्ता में आने के बाद किसी ने भी करदाताओं के धन को छूने की हिम्मत नहीं की।

ईरानी भाजपा की उम्मीदवार सुरभि राजकुंवर के चुनाव प्रचार के लिए शिवसागर आई हुई थीं। यहां 27 मार्च को चुनाव होने वाले हैं।

इस सीट पर राजकुंवर का मुकाबला सीएए विरोधी कार्यकर्ता अखिल गोगोई और कांग्रेस नेता शुभ्रमित्रा गोगोई से है।

वहीं, सामागुड़ी में तीसरी रैली के दौरान ईरानी ने कहा, '' कांग्रेस ने वर्षों तक विभाजन की राजनीति की। जब केंद्र सरकार ने 10 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए और 40 करोड़ जनधन खाते खोले तो क्या मोदी ने लोगों के धर्म या जाति के बारे में पूछा? ''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब लोगों के लिए शौचालय भी नहीं बनवा सकती है लेकिन कॉलेज और विश्वविद्यालयों के भवन बनाने का वादा करती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के लिए एक रुपये के प्रीमीयम पर दो लाख रुपये के बीमा की शुरुआत की।

ईरानी ने आगे कहा कि जब से 2014 में मोदी सरकार आई है तब से पूर्वोत्तर को वो सम्मान मिला, जिसका वो हकदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावस्मृति ईरानीकांग्रेसविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन