लाइव न्यूज़ :

इंदौर के आम नागरिकों को राम जन्मभूमि के दर्शन कराएंगे कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:44 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर भगवान राम को ‘‘सभी लोगों के आदर्श’’ बताते हुए इंदौर के एक कांग्रेस विधायक ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने खर्च पर आम नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे ताकि उनकी राम जन्मभूमि दर्शन की इच्छा पूरी हो सके।

उधर, भाजपा ने तंज कसा कि भगवान राम की दी हुई ‘सदबुद्धि’ के चलते कांग्रेस विधायक ने यह घोषणा की है।

शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा बयान के अनुसार, ‘‘भगवान राम हम सबके आदर्श हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति की अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि की दर्शन की इच्छा पूरी हो।’’

उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इंदौर नगर निगम के 17 वॉर्ड आते हैं और वह हर महीने एक वॉर्ड के आम नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराएंगे और इसका सारा खर्च स्वयं उठाएंगे।

शुक्ला ने बताया कि "अयोध्या दर्शन यात्रा" के तहत इंदौर के 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था राम जन्मभूमि के लिए 18 दिसंबर को रेलगाड़ी से रवाना होगा।

कांग्रेस विधायक की घोषित इस यात्रा पर भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा, "भगवान राम ने शुक्ला को सद्बुद्धि दे दी है। भगवान राम सबके हैं।"

उन्होंने कांग्रेस पर आम लोगों को महज वोट बैंक के रूप में देखने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मैं शुक्ला को एक ही सलाह दूंगा कि वे अयोध्या दर्शन यात्रा के लिए नागरिकों का चुनाव इस आधार पर न करें कि वे भाजपा का समर्थन करते हैं या कांग्रेस का।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू