लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों ने मंत्री को सदन में जाने से रोकने के लिए विधानसभा के दरवाजे पर दिया धरना

By भाषा | Updated: December 1, 2021 13:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक दिसंबर विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने ओडिशा के गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को सदन में दाखिल होने से रोकने के लिए विधानसभा के एक द्वार पर बुधवार को धरना दिया।

कांग्रेस विधायक, कालाहांडी की एक महिला शिक्षक के अपहरण और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए मिश्रा को मंत्रिपरिषद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

तारा प्रसाद बाहिनीपति के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक एक प्रवेश द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर बैठ गए और मंत्री को हटाए जाने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। तख्तियों पर लिखा था, ‘‘ गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा वापस जाओ’’, ‘‘मुख्यमंत्री जवाब दें’’, ‘‘महिला शिक्षक को न्याय दें।’’

कांग्रेस विधायकों ने एक और द्वार भी बंद कर दिया था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मंत्री सदन में प्रवेश न कर पाएं। हालांकि, बाद में विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों ने ताला तोड़कर दरवाजा खोल दिया।

बाहिनीपति ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम मंत्री के सदन में प्रवेश का विरोध करते हैं। हम दागी मंत्री को सदन की पवित्रता को दूषित करने की अनुमति नहीं देंगे, जो ओडिशा के लोगों के लिए एक मंदिर है।’’

पूर्व मंत्री सुरेश राउत्रे, एसएस सलूजा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्य विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

पूरे घटनाक्रम के बाद, सदन की कार्यवाही शुरू हुई और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र यहां कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन के साथ शुरू हुआ है और यह 31 दिसंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो