लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ कांग्रेस विधायकों ने की हाथापाई, पांच विधायक निलंबित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:10 IST

Open in App

शिमला, 26 फरवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अपने अभिभाषण के बाद सदन से लौट रहे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने कथित तौर पर हाथापाई की।

इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सत्र के बाद जब राज्यपाल अपने वाहन के पास जा रहे, तब सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक हर्ष वर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर , सत्यपाल रायजादा और विनय कुमार ने उनके साथ हाथापाई की।

इसके बाद सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पेश किया जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इससे पहले, विधानसभा सत्र शुरू होते ही पूर्वाह्न 11 बजे सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और नोरबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना जाए।

कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिभाषण ‘‘झूठ से भरा था।’’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया।

इसके बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी।

बजट सत्र 20 मार्च को सम्पन्न होगा।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री छह मार्च को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र