लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों ने टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:45 IST

Open in App

लखनऊ, 17 दिसंबर कांग्रेस के विधायकों ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व पर 'टेनी' को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आसमान में काले गुब्बारे छोड़े।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

लल्लू ने कहा कि लखीमपुर ‘‘नरसंहार’’ के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के आपराधिक अतीत की तमाम खबरें और गवाह सामने आए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका इस्तीफा न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टेनी ने जिस तरह से लखीमपुर में पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया, वह बताता है कि संवैधानिक पद पर रहने के वह कतई योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी नहीं होगी तब तक कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगी।

वहीं, आराधना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का देशवासियों से किया गया अपराधी मुक्त संसद का वादा खोखला निकला। उन्होंने कहा कि लखीमपुर ‘‘नरसंहार’’ के दोषी मंत्री को बर्खास्त न करना कहीं न कहीं प्रधानमंत्री द्वारा अपराधियों के मनोबल को ताकत देता है और संसद की गरिमा को धूमिल करता है।

उन्होंने सदन में भी लखीमपुर खीरी हिंसा के मुद्दे की चर्चा की और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

गौरतलब है कि गत तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों, एक पत्रकार समेत आठ लोग मारे गए थे जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत दर्जनभर से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है और सभी आरोपी जिला कारागार में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह