लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ‘सरकार में शामिल हुए’, लेकिन विपक्षी पार्टी में ही रहेंगे

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 दिसंबर असम में विपक्षी कांग्रेस के विधायक शशिकांत दास विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ‘ सरकार’ में शामिल हो गए और वह सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे लेकिन कांग्रेस से तत्काल इस्तीफा नहीं देंगे।

कांग्रेस ने कुछ घंटे के अंदर ही दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया और उनसे एक दिन में अपनी नीति और नीयत स्पष्ट करने को कहा है।

असम प्रदेश कांग्रेस महासचिव बोबीता शर्मा ने दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मीडिया के सामने दास भाजपा सरकार को समर्थन की पेशकश करते और सरमा तथा प्रदेश भाजपा प्रमुख भबेश कलिता के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए दिखे हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कलिता ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री के कक्ष में तब दास का स्वागत किया जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी। दास लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को 'चौंकाने वाला' बताया है।

सरमा ने विपक्षी विधायक का स्वागत करते हुए पत्रकारों से कहा, “ दास ने राहा निर्वाचन क्षेत्र को विकसित करने के लिए सरकार में शामिल होने का फैसला किया जहां से वह चुने गए थे। अभी यह तय नहीं है कि वह हमारे राजनीतिक दल में शामिल होंगे या नहीं।”

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस विधायक बने रहेंगे और तुरंत इस्तीफा नहीं देंगे। एनएसयूआई से कांग्रेस से जुड़े रहे दास इस साल विधानसभा चुनाव में नगांव जिले के राहा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे थे।

सरमा से जब पूछा गया कि क्या दास भाजपा विधायक दल की बैठकों में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, "कभी-कभी, वह हमारे कमरे में बैठेंगे। लेकिन सदन में, वह कांग्रेस के साथ बैठेंगे।"

दास ने कहा कि वह असम में सभी समुदायों के विकास के लिए सरमा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए सक्रिय कदमों से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे सरमा पर बरसों से भरोसा है। मैं उनसे राहा के कुछ विकास संबंधी मुद्दों के लिए मिला था और वह उन पर बहुत सकारात्मक थे। मैं केवल विकास के उद्देश्य से सरकार के साथ हूं, लेकिन कांग्रेस छोड़ने पर कुछ भी तय नहीं किया है।”

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया करते हुए, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया (कांग्रेस) ने कहा कि दास पार्टी के बुरे दिनों में भी कांग्रेस के साथ रहे हैं और उनका कदम "हमारे लिए एक चौंकाने वाला है।”

सैकिया ने कहा, “ शीतकालीन सत्र के पहले दिन यह हो जाएगा, हमें इसका अंदाज़ा नहीं था। कांग्रेस में रहने के चलते उल्फा ने दास को यातनाएं दी थी। पार्टी के प्रति उनकी ऐसी प्रतिबद्धता थी।”

विधानसभा के 126 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास फिलहाल 62 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी यूपीपीएल के पास सात और एनजीपी के विधायकों की संख्या नौ है।

वहीं विपक्षी खेमे में, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 27 है जबकि एआईयूडीएफ के 15 विधायक हैं। इसके बाद बीपीएफ के तीन और माकपा का एक सदस्य है। विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग