लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस के विधायक चुनाव के बाद पार्टी नहीं छोड़ेंगे : गहलोत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, 31 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जोर दिया कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि राज्य की जनता ने पांच साल तक भाजपा नीत सरकार के ‘कुशासन’ को देख लिया है।

गहलोत ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे भाजपा और उसकी फासीवादी विचारधारा को झटका देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि राजस्थान में क्या हुआ। भगवान की कृपा से हम बच गए। भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गयी है। उन्होंने चुनावी बांड शुरू किया है और 90 प्रतिशत पैसा भाजपा को जा रहा है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद कांग्रेस अपने सभी विधायकों को साथ रखने में सफल रहेगी, गहलोत ने कहा कि उसके सभी निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी में ही रहेंगे क्योंकि राज्य के लोगों ने असम में भाजपा नीत सरकार के "कुशासन" को देख लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हाल के वर्षों में मणिपुर, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में "धोखा" से सरकारें बनायी हैं।

गहलोत ने जोर दिया कि भाजपा चार राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में से कहीं भी सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में नहीं आ पाएगी और कांग्रेस असम में सरकार बनाएगी।

गहलोत ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष द्वारा न्यायपालिका, सीबीआई, ईडी, आयकर और चुनाव आयोग जैसे स्वतंत्र निकायों पर अपने पक्ष में काम करने के लिए दबाव डाला जाता है और यह लोकतंत्र के लिए "खतरा" है।

उन्होंने कहा, “आरएसएस और भाजपा (नेतागण) सभी फासीवादी लोग हैं। वे सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहने हुए हैं। भाजपा का पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया है और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी का (लोकप्रियता का) ग्राफ नीचे गिर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे