लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:35 IST

Open in App

लखनऊ, 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को विधानभवन परिसर में प्रदर्शन किया ।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा के नेृतत्व में पार्टी के विधायकों और नेताओं ने हजरतगंज जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से विधानसभा तक पैदल जुलूस निकाला । कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । कांग्रेस नेता हाथ में सरकार विरोधी नारों के पोस्टर लिये हुये थे।

पुलिस ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो विधायकों ने वहीं धरना दिया और जमकर नारेबाजी की ।

कांग्रेस नेता लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार किसान विरोधी है । उन्होंने प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को क्यों बचा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक विधानसभा के दोनों सदनों में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और केंद्रीय मंत्री को बचाने का मुद्दा उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह