लाइव न्यूज़ :

जयपुर पहुंचे कांग्रेस विधायकों का दावा: पांच साल पूरे करेगी कमलनाथ सरकार

By भाषा | Updated: March 11, 2020 17:37 IST

मध्य प्रदेश के सियासी संकट के बीच लगभग 90 विधायक बुधवार को भोपाल से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश से लगभग 90 विधायकों का दल आया है और जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दो रिजॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।90 विधायक बुधवार को भोपाल से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे।

जयपुर: मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेसी विधायकों ने बुधवार को विश्वास जताया कि राज्य की कमलनाथ सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मध्य प्रदेश के सियासी संकट के बीच लगभग 90 विधायक बुधवार को भोपाल से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे।

इन विधायकों को यहां दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो रिजॉर्ट में ठहराया गया है। एक विधायक ने जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कमलनाथ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जिन कांग्रेस विधायकों ने त्यागपत्र दिया है उन्हें भाजपा ने गुमराह किया है और धोखा दिया है।

विधायकों के दल के साथ जयपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता कांतीलाल भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को कोई खतरा नहीं है। राज्य सरकार बहुमत में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग तीन चार दिन रुकेंगे। मध्यप्रदेश में हमारी सरकार स्थाई है। मैं एक आदिवासी विधायक हूं और मुख्यमंत्री की आदिवासियों के साथ सहानूभूति है। जनता ने सरकार के कामों को सराहा है।’’ विधायक हर्ष यादव ने कहा,‘‘ जो (कांग्रेस) विधायक सिंधिया के साथ गये हैं उन्हें जनता नकार देगी। कमलनाथ सरकार यथावत चलेगी। जो लोग गये है हमारे सम्पर्क में है और वे वापस लौट आयेंगे।’’

अन्य विधायकों महेश परमार, शिवदयाल ने भी कमलनाथ सरकार के यथावत चलने पर विश्वास जताते हुए भाजपा पर सिंधिया के समर्थन में गये विधायकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

राजस्थान के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश से लगभग 90 विधायकों का दल आया है और जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दो रिजॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें से एक रिजॉर्ट वही है जहां पिछले वर्ष नवम्बर में महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के दौरान महाराष्ट्र के कांग्रेस के विधायकों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। इन विधायकों के यहां पहुंचने के समय जयपुर हवाई अड्डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। गहलोत ने रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों और पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह