लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक, माकन-वेणुगोपाल हुए शामिल

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:53 IST

Open in App

जयपुर, 25 जुलाई राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल और हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस विधायकों तथा पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को यहां हुई। बैठक में कांग्रेस का समर्थन कर रहे कुछ निर्दलीय विधायक और सचिन पायलट खेमे के विधायक भी शामिल हुए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने मीडिया से बात नहीं की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी बैठक में जाते समय कोई टिप्पणी नहीं की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि चूंकि बैठक अचानक आहूत की गई इसलिए वही विधायक और पार्टी पदाधिकारी इसमें शामिल हुए जो जयपुर में या आसपास थे। इससे पहले डोटासरा ने विधायक दल की बैठक की खबरों को खारिज किया था।

वहीं, बैठक में भाग लेने पहुंचे विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल तथा अन्य बातों को लेकर पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा वह सबके लिए मान्य होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने इसे सामान्य बैठक बताते हुए कहा कि जब भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयपुर आते हैं तो वे पार्टी पदाधिकारियों से यहां मिलते हैं और चर्चा करते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि सरकार होती है तो विस्तार और फेरबदल भी होता है। यह तो सतत प्रक्रिया है।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी कमोबेश यही बात कही। उन्होंने कहा कि बैठकें होती रहती हैं और इनमें राजस्थान को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा होती है। वरिष्ठ मंत्री बी डी कल्ला ने कहा कि उन्हें तो संगठन और विधायक दल की बैठक की सूचना है। बैठक का एजेंडा तो अंदर जाकर ही पता चलेगा।

बैठक में पायलट खेमे के विधायक जीआर खटाना, रामनिवास गावरिया और मुकेश भाकर शामिल हुए। कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक और बसपा से कांग्रेस में आए विधायक संदीप यादव भी बैठक में शामिल हुए। पायलट जब बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद उनके समर्थकों ने नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि पार्टी आलाकमान का संदेश लेकर शनिवार रात जयपुर पहुंचे पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी चर्चा की। लगभग ढाई घंटे चली इस बैठक में मत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल तथा राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शनिवार देर रात तक हुई चर्चा के बाद इन नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह