लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों ने केरल सरकार पर शीशम की लकड़ी के तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:38 IST

Open in App

वायनाड, छह जून कांग्रेस विधायकों ने रविवार को आरोप लगाया कि केरल सरकार वायनाड के मुत्तिल गांव में शीशम की लकड़ी वाले पेड़ों की कटाई और तस्करी में शामिल गैंगस्टरों को बचा रही है।

विधायक टी सिद्दीकी और आई सी बालकृष्णन ने पेड़ों की अवैध कटाई की वन विभाग के अलावा किसी अन्य एजेंसी से व्यापक जांच कराने की मांग की। सिद्दीकी ने बालकृष्णन के साथ मुत्तिल इलाके का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का ऐसा आदेश कैसे जारी किया जा सकता है? ऐसा लगता है जैसे पैसे का लेन-देन हुआ हो। इसके पीछे के सभी अपराधियों का पर्दाफाश होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “"वन विभाग को जांच का जिम्मा सौंपना सही नहीं है। सरकार को किसी अन्य एजेंसी से व्यापक जांच करानी चाहिए।”कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में इस मुद्दे की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की थी।

इस बीच, स्थानीय लोगों और आदिवासियों ने कहा कि पेड़ काटने वालों ने उन्हें वादे के अनुसार पूरा मुआवजा भी नहीं दिया। उनकी ही जमीन से पेड़ काटे गए और तस्करी की गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। वन मंत्री ए के शशिंद्रन ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के बाहर की एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, क्योंकि अपराध में वन अधिकारियों की संलिप्तता का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन