लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक का हिमाचल सरकार से छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का आग्रह

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:53 IST

Open in App

शिमला, नौ मार्च कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह पंजाब की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा करे।

आशा कुमारी ने यहां विधानसभा में एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने सोमवार को पेश अपने बजट में इस संबंध में घोषणा की है। उन्होंने कहा, लेकिन राज्य के बजट दस्तावेज में ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया गया है, हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन को आश्वासन दिया था कि जब पंजाब द्वारा ऐसा किया जाएगा तो हिमाचल सरकार भी इन सिफारिशों को लागू करेगी ।

उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार को उस दिन से सिफारिशों को लागू करना होगा जिस दिन से पंजाब ने इसे लागू किया है।

सरकार पर लैंगिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए आशा कुमारी ने कहा कि 65-69 आयु वर्ग के बुजुर्ग पुरुषों को भी हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन प्रदान की जानी चाहिए थी, जैसा कि बुजुर्ग महिलाओं को स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए घोषणा करने के बजाय सभी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों की युवतियों को उनकी शादी के समय 31,000 रुपये ‘शगुन’ के रूप में प्रदान किए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान