लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से निलंबित कांग्रेस विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:29 IST

Open in App

शिमला, एक मार्च हिमाचल प्रदेश विधानसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कांग्रेस के पांच विधायक अपने निलंबन और अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और विधायक हर्षवर्धन चौहान, सतपाल रायजादा, सुंदर सिंह और विनय कुमार को राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में शुक्रवार को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए डीजीपी संजय कुंडू को एक औपचारिक शिकायत भेजी थी।

विधायक एक तरफ जहां धरने पर बैठे थे वहीं बजट सत्र का दूसरा दिन कुछ पूर्व विधायकों और कांगड़ा जिले के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के लंबी बीमारी के बाद 13 फरवरी को निधन होने के कारण शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुआ।

अग्निहोत्री ने मीडिया के साथ बातचीत में शुक्रवार की घटना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों के साथ मारपीट हुई और कहा कि इस कृत्य के जिम्मेदार उपाध्यक्ष और मंत्रियों को निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की जानी चाहिए।

सदन में बजट सत्र के पहले दिन हंगामा होने के कारण राज्यपाल ने अपना भाषण संक्षिप्त रखा और जब वह राजभवन के लिए रवाना होने वाले थे तब शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर कथित घटना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे